डीआइजी के निरीक्षण के दौरान तार की चोरी

Published at :08 Dec 2013 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
डीआइजी के निरीक्षण के दौरान तार की चोरी

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार को बड़ी चूक हुई है. इधर, सीआइएसएफ के डीआइजी (पटना जोन) एसएन सिंह प्लांट का निरीक्षण कर रहे थे, उधर, प्लांट परिसर से तांबा तार की चोरी करते दो महिला को पकड़ा गया. हालांकि सीआइएसएफ के अधिकारी मामले को […]

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

जयनगर : बांझेडीह पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार को बड़ी चूक हुई है. इधर, सीआइएसएफ के डीआइजी (पटना जोन) एसएन सिंह प्लांट का निरीक्षण कर रहे थे, उधर, प्लांट परिसर से तांबा तार की चोरी करते दो महिला को पकड़ा गया. हालांकि सीआइएसएफ के अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं.

इस संबंध में न तो पुलिस को कोई सूचना दी गयी है और न ही विभागीय स्तर से आगे की कोई कार्रवाई की गयी है. सीआइएसएफ के कमांडेंट एम केरकेट्टा ने तार चोरी की घटना की पुष्टि की है.

शनिवार को डीआइजी श्री सिंह ने वार्षिक निरीक्षण कर सीआइएसएफ के अधिकारियों व डीवीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीआइएसएफ के कमांडेंट एन केरकेट्टा, इंस्पेक्टर राणा चौबे, शैलेंद्र सिंह, आरएस सेंगल आदि मौजूद थे. इस दौरान श्री सिंह को राणा चौबे गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola