फर्राटा दौड़ में संजीव अव्वल
Updated at : 06 Jan 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित इंटर हाउस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2015-16 में मंगलवार को कई प्रतियोगिता हुई़ 100 मीटर दौड़ (फाइनल) में जूनियर वर्ग में विक्रम हाउस के कैडेट संजीव कुमार प्रथम, आर्य भट्ट के दीपक कुमार द्वितीय व मगध हाउस के प्रिंस तृतीय रहे़ 800 मीटर जूनियर वर्ग के फाइनल में नालंदा हाउस […]
विज्ञापन
कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित इंटर हाउस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2015-16 में मंगलवार को कई प्रतियोगिता हुई़ 100 मीटर दौड़ (फाइनल) में जूनियर वर्ग में विक्रम हाउस के कैडेट संजीव कुमार प्रथम, आर्य भट्ट के दीपक कुमार द्वितीय व मगध हाउस के प्रिंस तृतीय रहे़
800 मीटर जूनियर वर्ग के फाइनल में नालंदा हाउस के शौर्य प्रथम, राजगीर हाउस के विवेक द्वितीय व मौर्य हाउस के सौरभ कुमार तृतीय रहे़ 800 मीटर रिले रेस सीनियर वर्ग में राजगीर हाउस के कुंदन, कुंवर सिंह हाउस के एकलव्य वआर्यभट्ट के सत्यम मरांडी ने प्रथम, मौर्य के पवन कुमार द्वितीय व अशोक हाउस के आलोक तृतीय रहे़ खेल प्रभारी सरफराज अहमद ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल सात जनवरी को होगा़
मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी ले कर्नल एके रजक व उप प्राचार्य स्क्वाड्रन लीडर शमीम अख्तर के अलावा सीनियर मास्टर कविता प्रकाश, धनंजय कुमार,आनंद कुमार, मो़ रसीद, ब्रजेश कुमार शुक्ला, कल्पना कुमारी, नीलम टोप्पनो, डाॅ संगीता, प्रियंका राय, अंजनी कुमार आदि थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




