देव नारायण मोदी दुबारा बने नगर भाजपा अध्यक्ष

Updated at : 06 Jan 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
देव नारायण मोदी दुबारा बने नगर भाजपा अध्यक्ष

झुमरीतिलैया : पुराना सीडी बालिका विद्यालय में मंगलवार को झुमरीतिलैया नगर मंडल भाजपा का संगठनात्मक चुनाव हुआ़ इस दौरान देव नारायण मोदी को दुबारा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, बासुदेव शर्मा, बीरेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रतन चौधरी, विजय राम आदि मौजूद थे़ चुनाव […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : पुराना सीडी बालिका विद्यालय में मंगलवार को झुमरीतिलैया नगर मंडल भाजपा का संगठनात्मक चुनाव हुआ़ इस दौरान देव नारायण मोदी को दुबारा नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया़ मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, बासुदेव शर्मा, बीरेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रतन चौधरी, विजय राम आदि मौजूद थे़
चुनाव को लेकर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिध, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई़ बैठक में तिलैया नगर के चुनाव प्रभारी विंदेश्वरी प्रसाद बिहारी भी मौजूद थे़ सुबह दस बजे से 11 बजे तक नामांकन,11 से 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व 11.30 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी व 1.30 से 2.30 तक मतदान का समय निर्धारित था़ इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए देव नारायण मोदी व साकेत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र भरा़
साकेत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र में अपना सक्रिय सदस्यता क्रमांक नहीं भरा था़ इस कारण साकेत कुमार सिंह का नामाकंन रद्द हो गया़ चुनाव प्रभारी ने देव नारायण मोदी का नामांकन पत्र सही पाया और उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola