एबी बर्द्धन के आदर्शों को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य
Updated at : 05 Jan 2016 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : समारोह हॉल झुमरीतिलैया में भाकपा जिला परिषद कोडरमा ने भाकपा के पूर्व महासचिव कामरेड एबी बर्द्धन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता महेश सिंह ने की. मौके पर भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि बर्द्धन ने आजादी के बाद पूरे देश में कम्युनिस्ट आंदोलन को तेज किया़ वे […]
विज्ञापन
कोडरमा : समारोह हॉल झुमरीतिलैया में भाकपा जिला परिषद कोडरमा ने भाकपा के पूर्व महासचिव कामरेड एबी बर्द्धन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया़ अध्यक्षता महेश सिंह ने की. मौके पर भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि बर्द्धन ने आजादी के बाद पूरे देश में कम्युनिस्ट आंदोलन को तेज किया़ वे 1957 में विधायक चुने गये थे़ इसके बाद लंबा संघर्ष किया़ यूपीए वन की सरकार बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी़
उनके आदर्शो को आगे बढ़ान हमारा कर्तव्य है़ सभा को महेश सिंह व प्रकाश रजक, पुरुषोतम यादव, अर्जुन यादव, रमेश यादव, पंसस बीरेंद्र यादव ने भी संबोधित किया़ मौके पर मुखिया मनोज कुमार साव, क्यूम अंसारी, कैलाश रजक, सकिंद्र कुमार, छोटेलाल यादव, किशोर चौधरी, बच्चू सहाय, सुरेंद्र राम, सुधीर गिरि, प्रसादी यादव, मुखिया मो शहजाद आलम, पूर्व मुखिया शबाना खातून, त्रिलोकी महतो, कैलाश राम, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




