युवक की हत्या, रोड जाम
Updated at : 01 Jan 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग के मरकच्चो बाजार स्थित प्रेमनगर के समीप गुरुवार को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के रौशन दांगी निवासी इमतियाज अंसारी पिता अनवर अंसारी के रूप में हुई. परिजनों ने युवक की हत्या […]
विज्ञापन
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग के मरकच्चो बाजार स्थित प्रेमनगर के समीप गुरुवार को 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान मरकच्चो दक्षिणी पंचायत के रौशन दांगी निवासी इमतियाज अंसारी पिता अनवर अंसारी के रूप में हुई. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी़ इससे आक्रोशित लोगों ने कोडरमा कोवाड़ मार्ग को सुबह आठ बजे जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व माले नेता एम चंद्रा, इब्राहिम अंसारी, अशोक यादव आदि कर रहे थे.
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा मौके पर पहुंचे व लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग जिले के वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे.
बाद में एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, इंस्पेक्टर आरके तिवारी मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया. करीब एक बजे पांच घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया. एसडीओ ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल बीस हजार व पचास किलो चावल उपलब्ध कराया. मृतक इमतियाज की दो पत्नी है. दोनों को विधवा पेंशन देने का आश्वासन एसडीओ ने दिया. सड़क जाम हटने के बाद पुलिस ने युवक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा. इधर, मृतक के पिता अनवर अंसारी ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनका पुत्र 30 दिसंबर की शाम को आॅटो लेकर घर से निकला था़
देर शाम तक उसे गांव के चरकू साव, प्रकाश पंडित व मनोज राणा के साथ देखा गया. रात में उनका पुत्र वापस नहीं आया. गुरुवार को सुबह उनके पुत्र का शव व आॅटो नंबर जेएच-10यू-1096 सड़क किनारे पड़ा मिला. उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




