दो दिन से प्रज्ञा केंद्र बंद, विद्यार्थी परेशान

झुमरीतिलैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र दो दिसंबर से बंद है. इस कारण विद्यार्थियों को जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि सरकार के निर्देशानुसार ऑन लाइन जाति प्रमाण बनाना है, मगर प्रज्ञा केंद्र के बंद रहने से यह कार्य फिलहाल बंद है. वहीं प्रखंड विकास […]
झुमरीतिलैया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र दो दिसंबर से बंद है. इस कारण विद्यार्थियों को जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि सरकार के निर्देशानुसार ऑन लाइन जाति प्रमाण बनाना है, मगर प्रज्ञा केंद्र के बंद रहने से यह कार्य फिलहाल बंद है.
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी व सीओ द्वारा ऑफ लाइन जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है. वहीं आय व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का काम फिलहाल बंद है. ऑफ लाइन प्रमाण पत्र बनाने पर एक सवाल सामने आ रहा है कि सरकार का आदेश है ऑन लाइन बनाना और बनाया जा रहा है ऑफ लाइन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




