मैट्रिक में 11524 व इंटर में 5987 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Updated at : 29 Dec 2015 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : वर्ष 2016 में होनेवाली मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने को लेकर प्रभारी डीसी सह अपर समाहर्ता मुकुंद दास की अध्यक्षता में बैठक हुई़ बैठक में मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 18 तथा इंटर तीनो संकाय(कला, वाणिज्य व विज्ञान) के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाने की सहमति […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : वर्ष 2016 में होनेवाली मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने को लेकर प्रभारी डीसी सह अपर समाहर्ता मुकुंद दास की अध्यक्षता में बैठक हुई़
बैठक में मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 18 तथा इंटर तीनो संकाय(कला, वाणिज्य व विज्ञान) के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाने की सहमति बनी़ परीक्षार्थीयों की समस्या को देखते हुए इस बार भी सभी प्रखंडों में मैट्रिक परीक्षा के लिए केंद्र बनाये जायेंगे. बैठक के बाद डीइओ पीपी झा ने बताया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में जिले से 11,524 व इंटर तीनों संकायों में 5,987 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे़ उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जा रहा है़
मौके पर डीइओ पीपी झा के अलावा प्राचार्य रामप्रवेश पांडेय, जितेंद्र बहादुर सिंह, बीरेंद्र सिंह, संजीव समीर, मनोज कुमार, दिनेश गोप आदि मौजूद थे़ डीइओ ने बताया कि दोनों परीक्षाओं की उतर पुस्तिका का मूल्यांकन के लिए दो केंद्र का भी निर्धारण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




