मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन

Updated at : 29 Dec 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम पंचायत करियावां के मुखिया बाला लखेंद्र पासवान का डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ तेवर तल्ख है़ श्री पासवान ने बताया कि प्रबंधन विस्थापितों के हक व अधिकार का हनन कर रही है़ विस्थापितों के सवाल पर उन्होंने डीवीसी के उप मुख्य अभियंता एसके सिन्हा से बातचीत की़ इस क्रम में उन्होंने […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के ग्राम पंचायत करियावां के मुखिया बाला लखेंद्र पासवान का डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ तेवर तल्ख है़ श्री पासवान ने बताया कि प्रबंधन विस्थापितों के हक व अधिकार का हनन कर रही है़
विस्थापितों के सवाल पर उन्होंने डीवीसी के उप मुख्य अभियंता एसके सिन्हा से बातचीत की़ इस क्रम में उन्होंने प्लांट में स्थानीय लोगों का नियोजन करने, प्रदूषण पर नियंत्रण करने, आरएनआर पॉलिसी में सुधार कर उसे लागू करने की मांग की. कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो गांधी नगर में चल रहे एसपौंड निर्माण को ठप करा दिया जायेगा़ बताया कि प्रबंधन ने यदि अपने रवैये में सुधार नहीं लाया, तो विस्थापित गांवों के जिप सदस्य, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य के सहयोग से व्यापक जन आंदोलन किया जायेगा़ विस्थापित पंचायतों में करियावां, तमाय, कंद्रपडीह, हिरोडीह, बिरसोडीह, कांको आदि पंचायतों के दर्जनों गांव आते है़
कंबल वितरण करने की मांग
मरकच्चो. फुलवरिया पंचायत के ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के गरीब व असहायों लोगों के बीच कंबल वितरण करने की मांग की है़ मांग करने वालों में जीतनारायण मेहता, महेंद्र कुमार मेहता, शिवकुमार मेहता, राजेश साव, अजीत साव, यमुना यादव, रघु यादव, अर्जुन यादव, बीरेंद्र गुप्ता, सतीश यादव आदि शामिल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola