महिलाओं ने शराबखोरी के विरुद्ध रैली निकाली

Published at :01 Dec 2013 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने शराबखोरी के विरुद्ध रैली निकाली

जयनगर : ग्राम डंडाडीह में सोनिया देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने शराब विरोधी अभियान के तहत शनिवार को चेतावनी रैली निकाली. रैली से पूर्व दुर्गा मंडप में उर्मिला देवी की अध्यक्षता में बैठक कर महिलाओं ने शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया. रैली में शामिल महिलाओं ने पूरे गांव का […]

विज्ञापन

जयनगर : ग्राम डंडाडीह में सोनिया देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने शराब विरोधी अभियान के तहत शनिवार को चेतावनी रैली निकाली. रैली से पूर्व दुर्गा मंडप में उर्मिला देवी की अध्यक्षता में बैठक कर महिलाओं ने शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया.

रैली में शामिल महिलाओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया. रैली के दौरान शराब बेचना व पीना बंद करो, शराबी मनुष्य पशु समान आदि नारे लगाये जा रहे थे. सोनिया देवी ने बताया कि शराब के कारण अब तक कई घर बरबाद हो चुके हैं, कई बरबादी की कगार पर है.

मुखिया महेश साव ने कहा कि इस अभियान को पूरा सहयोग मिलेगा. रैली में सहिया विजेता जयसवाल, आरती देवी, हेमंती देवी, पूनम देवी, अंजनी देवी, ङिामला देवी, कंचन देवी, सुमित्र देवी, रेखा देवी, शिवानी देवी, देवकी देवी, रेणु देवी, आरती देवी, सरयू पांडेय आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola