..और डुमरी में 30 बेड के अस्पताल का मार्ग प्रशस्त

Published at :28 Nov 2013 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
..और डुमरी में 30 बेड के अस्पताल का मार्ग प्रशस्त

डुमरी : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के डुमरी दौरे से स्थानीय लोगों को 30 बेड वाले अस्पताल बनने की संभावना बढ़ी. डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में बुधवार को श्री सिंह ने कुपोषण उपचार केंद्र व स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया. उसके बाद कहा कि स्थानीय विधायक इस संबंध में अनुशंसा करें तो […]

विज्ञापन

डुमरी : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के डुमरी दौरे से स्थानीय लोगों को 30 बेड वाले अस्पताल बनने की संभावना बढ़ी. डुमरी रेफरल अस्पताल परिसर में बुधवार को श्री सिंह ने कुपोषण उपचार केंद्र स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया.

उसके बाद कहा कि स्थानीय विधायक इस संबंध में अनुशंसा करें तो मैं यहां अस्पताल की स्वीकृति शीघ्र दे दूंगा. वहीं तुरंत विधायक जगरनाथ महतो ने डुमरी में 30 बेड वाले नये अस्पताल समेत ट्रामा सेंटर बनाने की अनुशंसा कर विभागीय मंत्री को पत्र प्रेषित कर दिया.

उद्घाटन समारोह में श्री सिंह ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं. डॉक्टर सेवाभाव से ड्यूटी करें. ड्यूटी नहीं करने वालों डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मैंने ड्यूटी नहीं करने वाले 133 डॉक्टरों को सेवामुक्त कर दिया है. राज्य में अब डॉक्टरों की कमी नहीं होगी. शीघ्र ही 938 डॉक्टरों की बहाली की जायेगी. अनुबंध पर कार्यरत 201 डॉक्टरों को नियमित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि डुमरी रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों के संबंध में कई शिकायतें मिली है. यदि वे ईमानदारी से ड्यूटी नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी. यहां तीस बेड का नया अस्पताल बनने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जायेगी. यहां पदस्थापित डॉक्टर मुख्यालय में रह कर ड्यूटी करें. श्री सिंह ने कहा कि एनआरएचएम की केंद्रीय टीम ने गिरिडीह जिला में सहिया के काम की प्रशंसा की है.

प्रखंड की सहिया को साइकिल नहीं मिलने की जानकारी होने पर मंत्री ने मौके पर मौजूद सिविल सजर्न को जम कर फटकारा. साथ ही, एक दिसंबर तक सभी सहिया को साइकिल देने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने कहा कि दस दिनों के अंदर डुमरी में पांच सौ एमबीए का ट्रांसफॉर्मर जायेगा. यदि विधायक कहे तो नावाडीह को भी यह ट्रांसफॉर्मर दिया जायेगा.

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि डुमरी प्रखंड में स्वास्थ्य सेवा बिजली की स्थिति अच्छी नहीं है. सिधवाटांड़ में छह माह से पोल गिरा हुआ है. राइट्स कंपनी के कारण प्रखंड के कई गांवों का विद्युतीकरण नहीं हो सका है. विधयक ने कुपोषण उपचार केंद्र में नया बेड, टीवी चादर देख चुटकी लेते हुए सिविल सजर्न से कहा कि उद्घाटन के बाद इन सामानों को गिरिडीह नहीं ले जाये.

इसके पूर्व कुपोषण केंद्र का मंत्री विधायक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया और स्वास्थ्य मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया. इस मौके पर एसडीओ जुल्फीकार अली, बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ मनोज कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एनपी सिंह, युवा कांग्रेस के गिरिडीह लोकसभा अध्यक्ष साबिर हुसैन लाडला, कांग्रेस सेवा दल के जिला चेयरमैन बैजनाथ महतो, कमल नयन सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola