हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेंगे

Published at :26 Nov 2013 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचायेंगे

अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत कोडरमा पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, कहा कोडरमा/झुमरीतिलैया : जब तक नौजवान नहीं जागेंगे, परिवर्तन संभव नहीं है. हमें अपना अधिकार नहीं मिलेगा. अपने हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा. इसके लिए सबसे पहले राज्य को राजनीतिक आजादी दिलाने की लड़ाई लड़नी होगी. उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश […]

विज्ञापन

अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत कोडरमा पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, कहा

कोडरमा/झुमरीतिलैया : जब तक नौजवान नहीं जागेंगे, परिवर्तन संभव नहीं है. हमें अपना अधिकार नहीं मिलेगा. अपने हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना होगा. इसके लिए सबसे पहले राज्य को राजनीतिक आजादी दिलाने की लड़ाई लड़नी होगी. उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कही.श्री महतो सोमवार को झुमरीतिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित अधिकार यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

श्री महतो ने कहा कि कोडरमा जिले में खनिज संपदा होने के बाद भी जिले का विकास नहीं हुआ है. हमारे यहां माइका खदान हैं, पर विश्व बाजार में मान्यता नहीं है. राज्य में 40 प्रतिशत खान संपदा, 32 प्रतिशत कोयला 27 प्रतिशत आयरन ओर है. इसके बावजूद राज्य की 54 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के दौरान लोगों ने जो सपना देखा था, वह पूरा नहीं हुआ. हमने अलग राज्य की लड़ाई इसलिए नहीं लड़ी कि भूखंड मिले, बल्कि परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ी गई थी. यहां लीडरशिप का अभाव है.

इस निराशा के आलम में आजसू ने आशा का दीप जलाने का प्रयास किया है. विशेष राज्य की लड़ाई नौजवानों से लेकर सभी को लड़नी होगी. राज्य में बदलाव की बयार लाने की शुरुआत सबसे पहले बॉर्डर क्षेत्र कोडरमा से करें, तो ज्यादा अच्छा रहेगा. सुदेश ने करीब आधा घंटा के भाषण के दौरान राज्य केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. अध्यक्षता कोडरमा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने की संचालन कोडरमा जिला प्रभारी विकास राणा जिला सचिव प्रकाश कुमार ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का स्वागत किया.

मोटरसाइकिल रैली के साथ लोग सभा स्थल पर पहुंचे.

राजद छोड़ कई लोग आजसू में गये : झुमरीतिलैया. अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान राजद को छोड़ कर कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. इनमें इमाम साहब, गुलाम अंसारी, निजामुद्दीन, हाफिज, मो हबीब, सूरज कुमार यादव, मो जमीर, राजू शर्मा आदि शामिल हैं.

ये थे मौजूद : अधिकार यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महासचिव सह गोमिया विधानसभा प्रभारी योगेंद्र महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप मेहता, हजारीबाग प्रभारी प्रदीप प्रसाद, प्रदेश संयोजिका शोभा कुमारी, केंद्रीय कमेटी सदस्य अजीत वर्णवाल, विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष मो. दानिश, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत यादव, राजकुमार मेहता, एचडी सिंह, शंकर यादव, शंकर साव, अमित कुमार, पप्पू खान वारसी, रितेश साहू, विनोद यादव, विजय यादव, राजीव पांडेय, प्रयाग यादव, अंबुज पटेल, प्रतिमा सिन्हा, कफिल अहमद, रजनी बाला, शशिबाला भारती आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola