बंद क्रशर के पास मिली सिर कटी लाश

Updated at : 10 Dec 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
बंद क्रशर के पास मिली सिर कटी लाश

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के सिंगपुर क्रशर मंडी स्थित एक क्रशर के पास बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की. शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सिंगपुर क्रशर मंडी में कोडरमा के महावीर मुहल्ला निवासी पंकज सिंह का क्रशर है. उक्त क्रशर महीनों से बंद पड़ा है. […]

विज्ञापन

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र के सिंगपुर क्रशर मंडी स्थित एक क्रशर के पास बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की. शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

सिंगपुर क्रशर मंडी में कोडरमा के महावीर मुहल्ला निवासी पंकज सिंह का क्रशर है. उक्त क्रशर महीनों से बंद पड़ा है. इसकी देखरेख के लिए मुंशी बुधवार को सुबह नौ बजे जैसे ही पहुंचा, उसे कुछ दुर्गंध का आभास हुआ.

उसने इधर-उधर देखा तो क्रशर के किनारे बैंकर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा था़ उसने तुरंत इसकी सूचना क्रशर मालि पंकज को दी. पंकज ने नवलशाही थाना प्रभारी नरेश कुमार को सूचित किया. सूचना पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक आरएन राम पुलिस बल के साथ पहुंचे व क्षत विक्षत शव को कब्जे में ले लिया. शव को देख कर एेसा प्रतीत हो रहा था कि 15-20 दिन पूर्व हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है. शव की शिनाख्त की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola