समाजसेवा व युवा नेतृत्व की छवि काम आयी

Updated at : 09 Dec 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवा व युवा नेतृत्व की छवि काम आयी

– जयनगर नौ से जिप सदस्य बने पवन सिंह ने 444 मत से जीत हासिल की – इस्लाम अंसारी ने दी कड़ी टक्कर कोडरमा : जयनगर जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ पर इस बार नया चेहरा सामने आया है. यहां से पवन सिंह विजेता बने. उन्हें 4628 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे […]

विज्ञापन
– जयनगर नौ से जिप सदस्य बने पवन सिंह ने 444 मत से जीत हासिल की
– इस्लाम अंसारी ने दी कड़ी टक्कर
कोडरमा : जयनगर जिला परिषद सीट भाग संख्या नौ पर इस बार नया चेहरा सामने आया है. यहां से पवन सिंह विजेता बने. उन्हें 4628 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे इस्लाम अंसारी को 4184 मत मिले. इस सीट पर शुरुआत से ही कांटे की टक्कर हुई और राजनीतिक दलों की प्रतिदंद्वता के बीच पवन सिंह बाजी मार गये. मुसलिम मत का बिखराव भी बड़ा कारण रहा. वैसे पवन सिंह समाजसेवा व युवा नेतृत्व की बात लेकर मैदान में कूदे थे़
जयनगर की जनता की जीत हुई : पवन :जिप सदस्य बनने के बाद पवन सिंह ने कहा कि मेरी जीत जयनगर की जनता की जीत है. मैं सबके स्नेह, आशीर्वाद व सहयोग से चुनाव जीता हूं. अब जीत के बाद इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना है. यहां के किसानों व आम ग्रामीणों की समस्याओं का निष्पादन करना मेरी प्राथमिकता होगी़ उन्हें हर जाति व समुदाय का सहयोग मिला है़ अब वे सबके मान सम्मान को समान रूप से ऊंचा करने में अपनी भूमिका निभायेंगे.
मरकच्चो में संघर्ष पर भारी युवा नेतृत्व : कोडरमा. मरकच्चो में सामाजिक सदभाव का नारा दोनों ही क्षेत्रों में सफल रहा है. राजद से जुड़े कैलाश प्र यादव ने मरकच्चो 12 से जीत हासिल की है.
यहां राजनीतिक संघर्ष पर युवा व साफ नेतृत्व की छवि भारी पड़ी है. कैलाश प्र. यादव ने कुछ ही साल में अपनी अलग पहचान बनाई थी और वर्षों से राजनीति में रहे भाजपा नेता प्रकाश साह को 2057 मत से हरा दिया. इस सीट पर मुसलिम प्रत्याशियों के बीच भी वोटों का बंटवारा खूब हुआ. विजयी रहे कैलाश प्र. यादव को जहां 6479 मत मिले तो दूसरे स्थान पर रहे प्रकाश साहा को 4422 मत प्राप्त हुए. इस सीट पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव एम चंद्रा ने भी दांव आजमाया था पर काफी कम वोट मिले.
लोगों के सुख-दुख में साथ रहेंगे. कैलाश: मरकच्चो 12 से जिप सदस्य बने कैलाश प्र यादव ने कहा कि वे जनता की बदौलत आज इस जगह पर पहुंचे हैं. उनकी जीत जनता को समर्पित है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए ही लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola