जयंती पर याद किये गये पं नेहरू

शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस मनाया गया झुमरीतिलैया : कोडरमा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संगठनों की ओर से गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया. इस मौके पर जगह-जगह प्रतियोगिता हुई. इस मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. बच्चों को चाचा नेहरू के बताये मार्ग पर […]
शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस मनाया गया
झुमरीतिलैया : कोडरमा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संगठनों की ओर से गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया. इस मौके पर जगह-जगह प्रतियोगिता हुई. इस मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. बच्चों को चाचा नेहरू के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया.
झुमरीतिलैया शहर के क्लोरोफिल स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर खेल प्रतियोगिता हुई. बच्चों के बीच गिफ्ट पैकेट का वितरण किया गया. प्राचार्य कंचन अग्रवाल ने चाचा नेहरू की जीवन पर प्रकाश डाला और एक सुंदर सी कविता सुनाई. मौके पर निदेशक अजय अग्रवाल, पंकज सहाय, सीमा जैन, अर्चना, प्रीति, मौसमी चटर्जी, नौशाबा प्रवीण, रीनू, प्रांजली, मीतू, शिवानी, सोमा, नाजनीन, रानू, शालिनी सिंह, पारूल कुमारी व अन्य मौजूद थे.
असनाबाद स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन बच्ची उदिता घोष ने किया. इस मौके पर नीतिश, मधु, अंजनी, निशा, पूजा, शिवम, मुस्कान, रूपेश, सूरज, ऋषु आदि ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.
निदेशक धर्मेद्र सिंह ने बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, टॉफी व मिठाई का वितरण किया. मौके पर चंद्रभूषण पांडेय, रोहित कुमार, सुशील पाठक, टीएल बनर्जी, सीमा रानी, एकता प्रिया, अनिता गुप्ता, सलोनी बजाज आदि मौजूद थे. वहीं आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़, जयनगर में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया.
मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्राचार्य पुनीत यादव ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व बच्चों के बीच टॉफी बांटी. उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं. इस मौके पर जूनियर संकाय व सीनियर संकाय में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. जूनियर संकाय में प्रथम पूजा गुप्ता, द्वितीय काजल दास व तृतीय प्रियंका कुमारी रही.
वहीं सीनियर संकाय में प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय अभिषेक राज, तृतीय खुशबू कुमारी रही. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. संचालन महेंद्र कुमार राणा ने किया. इस मौके पर अर्जुन चंद्र यादव, रवींद्र कुमार रवि, मुकेश राणा, गोपाल कुमार यादव, नरेश सिंह, तापस डे, पप्पू आदि थे.
नृत्य संगीत से मन मोहा : इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वावधान में रोटरी भवन स्थित रोटरी बाल विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील की अध्यक्ष ज्योति पुजारा ने की व संचालन रंजीता सेठ ने किया.
मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक रजनी कंदवे थी. मौके पर इनरव्हील की सदस्यों के द्वारा बच्चों के बीच मिठाई, बिस्कुट व टॉफी का वितरण किया गया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर काजल गुप्ता, नीलम बैशखियार, वीणा भदानी, सरिता कंदवे, सरिता विजय, अमरजीत छाबड़ा, रीतु सेठ, ज्योति संघई, आरती भदानी आदि मौजूद थे.
कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को याद किया : कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस दौरान पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने कहा कि चाचा नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे.
मौके पर मनोज सहाय पिंकू, उत्तम दास पाल, संजय सेठ, माखन लाल शर्मा, उमेश साव, तुलसी मोदी, शंकर मिश्र, रिजवान अहमद, अनूप सिन्हा, प्रदीप कुमार पांडेय, नितेश यादव, मो अयुब, विजय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




