मारपीट करने व रुपये छीनने का मामला दर्ज

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी शिव रतन प्रसाद सिंह उर्फ संतोष सिंह (पिता राम सुमिरन सिंह) ने गुरुवार को तिलैया थाना में एक आवेदन दिया. उन्होंने मारपीट करने तथा पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. संतोष नेशनल लेवल का फुटबॉल खिलाड़ी रह चुका है. उन्होंने कहा कि […]
झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी शिव रतन प्रसाद सिंह उर्फ संतोष सिंह (पिता राम सुमिरन सिंह) ने गुरुवार को तिलैया थाना में एक आवेदन दिया. उन्होंने मारपीट करने तथा पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. संतोष नेशनल लेवल का फुटबॉल खिलाड़ी रह चुका है.
उन्होंने कहा कि बुधवार की रात 9.30 बजे वह महाराणा प्रताप चौक के एक जेनरल स्टोर के पास खड़ा था. तभी वार्ड नंबर 15 निवासी रामाशीष सिंह (पिता कृष्णा सिंह) नशे में धुत होकर आया और उससे पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा. पैसा नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की और जेब से तीन हजार रुपये व गले से सोने की चेन छीन लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




