वरिष्ठ नेताओं ने ली कार्यकर्ताओं की क्लास

Published at :14 Nov 2013 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ नेताओं ने ली कार्यकर्ताओं की क्लास

कांग्रेस का विकास रथ झुमरीतिलैया पहुंचा झुमरीतिलैया : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में विकास रथ बुधवार को कोडरमा पहुंचा. झुमरीतिलैया व चंदवारा में रथ यात्रा का स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह व प्रदेश महासचिव ज्योतिष यादव का स्वागत किया. […]

विज्ञापन

कांग्रेस का विकास रथ झुमरीतिलैया पहुंचा

झुमरीतिलैया : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में विकास रथ बुधवार को कोडरमा पहुंचा. झुमरीतिलैया व चंदवारा में रथ यात्रा का स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह व प्रदेश महासचिव ज्योतिष यादव का स्वागत किया. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं का काफिला झंडा चौक पहुंचा.

इससे पहले श्री सिंह ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. झंडा चौक पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह रथ 975 किलोमीटर दूरी तय कर झुमरीतिलैया पहुंचा है. इसमें 250 मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ता भी साथ हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए एक व दो की सरकार ने देश में काफी विकास किया है.

रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है. इसके बाद रथ यात्रा गिरिडीह के लिए रवाना हो गया. इस मौके पर कोडरमा जिलाध्यक्ष निर्मल ओझा, तुलसी मोदी, माखनलाल शर्मा, रवि शंकर यादव, रामलखन पासवान, महेंद्र यादव, गणोश स्वर्णकार, प्रभात राम, राजीव साव, सलीम मियां, अशोक यादव आदि मौजूद थे.

चंदवारा. विकास रथ का चंदवारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया. मौके पर बिरसोडीह के मुखिया रवि शंकर यादव, नुनमन मोदी, मनोज मोदी, छोटेलाल मोदी, सत्येंद्र यादव, प्रदीप पांडेय, रामेश्वर यादव, प्रकाश यादव, बीरेंद्र यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola