अवश्य...चंदवारा में भी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

अवश्य…चंदवारा में भी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत 26कोडपी29सभा को संबोधित करते कांटी से मुखिया प्रत्याशी रमेश प्रसाद.26कोडपी34चंदवारा पश्चिमी भाग संख्या छह से जिप सदस्य प्रत्याशी अमरिता सिंह.29कोडपी36जनसंपर्क के दौरान बिरसोडीह पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मीरा देवी.जिप सदस्य प्रत्याशी अमरिता सिंह ने चहुमुंखी विकास के लिए मांगा समर्थनप्रतिनिधि, चंदवारा. चंदवारा पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र भाग संख्या […]
अवश्य…चंदवारा में भी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत 26कोडपी29सभा को संबोधित करते कांटी से मुखिया प्रत्याशी रमेश प्रसाद.26कोडपी34चंदवारा पश्चिमी भाग संख्या छह से जिप सदस्य प्रत्याशी अमरिता सिंह.29कोडपी36जनसंपर्क के दौरान बिरसोडीह पंचायत की मुखिया प्रत्याशी मीरा देवी.जिप सदस्य प्रत्याशी अमरिता सिंह ने चहुमुंखी विकास के लिए मांगा समर्थनप्रतिनिधि, चंदवारा. चंदवारा पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र भाग संख्या छह से जिप सदस्य उम्मीदवार अमरिता सिंह (पति अशोक सिंह) ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई जगहों पर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों के मान सम्मान की लडाई सीताराम सिंह ने लड़ा था. उन्हीं की बहू के नाते में आज चुनाव मैदान में हूं. चंदवारा प्रखंड के चहुमुखी विकास व एक आदर्श प्रखंड के निर्माण के लिए ईमानदार प्रत्याशी को चुनें. अमरिता सिंह ने लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिया. उनके साथ अशोक सिंह, राजकुमार यादव व अन्य लोग थे.पंचायत का सर्वांगीण विकास करेंगे : रमेशकांटी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी रमेश प्रसाद ने गुरुवार को प्रचार अभियान के अंतिम दिन नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित सभा की अध्यक्षता द्वारिका प्रसाद व संचालन बिट्टू पांडेय ने किया. अपने संबोधन में रमेश प्रसाद ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए लोग उनका साथ दें. जीतने पर वे शिक्षा, स्वास्थ्य व सभी मुलभूत सुविधाओं को बहाल करेंगे. मौके पर राजदेव रजक, राजू मोदी, लक्ष्मण मोदी, होरिल पांडेय, डेगलाल प्रसाद उमा देवी, धर्मेंद्र पंडित, राजू पंडित, राजू प्रसाद, राजू यादव, फौजी यादव, बिरम देवी व अन्य मौजूद थे. मुखिया प्रत्याशी मीरा देवी ने विकास के लिए मांगा समर्थनप्रखंड के बिरसोडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही मीरा देवी (पति दामोदर यादव) ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने पंचायत के चरकी पहरी, हरली, बिरसोडीह, हडाही, चमगुदो खुर्द आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में मुखिया का प्रयास व पंचायत का विकास शून्य रहा है. उन्होंने कहा कि आप सब का स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन मिला, तो हर हाल में पंचायत का विकास होगा.पार्वती देवी ने किया जनसंपर्कइधर, चंदवारा पश्चिमी भाग संख्या छह से जिला परिषद सदस्य पद की उम्मीदवार पार्वती देवी ने गुरुवार को आरागारो, चंदवारा पश्चिमी, महुआदोहर, पुरनाथााम आदि का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी. उनके साथ चंद्रभूषण साव, बिरजू साव, पोखन साव, समरी देवी, मनोज साव, प्रकाश सिंह, किशोरी सिंह, अर्जुन साव, धानेश्वरी देवी व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




