चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी

Published at :05 Nov 2013 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रगुप्त पूजा आज, तैयारी पूरी

कोडरमा : झुमरीतिलैया के चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय ने बताया कि शुक्रवार को पूजा दिन में 11 बजे शुरू होगी. दो बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा, जबकि आरती संध्या सात बजे होगी. इसके […]

विज्ञापन

कोडरमा : झुमरीतिलैया के चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय ने बताया कि शुक्रवार को पूजा दिन में 11 बजे शुरू होगी.

दो बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा, जबकि आरती संध्या सात बजे होगी. इसके पश्चात शुक्रवार को ही युवा म्यूजिकल ग्रुप झुमरीतिलैया द्वारा सायं 7:30 बजे से जागरण प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम में मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि होंगी. उन्होंने बताया कि छह नवंबर को प्रात: दस बजे से हवन तथा उसके बाद आरती वंदना की जायेगी.

शाम चार बजे विसजर्न का कार्यक्रम होगा. भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया जायेगा. पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय के अलावा उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शैलेश कुमार शोलू, नवीन कुमार वर्मा, मनोज सहाय पिंकू, महेंद्र प्रसाद, ऋषिकांत, रविंद्र कुमार मोती, भारत बख्शी, राजेश कुमार सिन्हा, दिलिप कुमार सिन्हा, राजकुमार वर्मा, विनय कुमार सिन्हा आदि लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola