लीड--जिला परिषद के लिए 19 नामांकन (फोटो)

लीड–जिला परिषद के लिए 19 नामांकन (फोटो) दूसरे चरण का नामांकन. समाहरणालय परिसर में दिन भर गहमा-गहमी रही प्रतिनिधि, कोडरमा बाजारदूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को कोडरमा, चंदवारा व जयनगर से जिला परिषद के लिए 19 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास के समक्ष नामांकन किया. जयनगर नौ से […]
लीड–जिला परिषद के लिए 19 नामांकन (फोटो) दूसरे चरण का नामांकन. समाहरणालय परिसर में दिन भर गहमा-गहमी रही प्रतिनिधि, कोडरमा बाजारदूसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को कोडरमा, चंदवारा व जयनगर से जिला परिषद के लिए 19 लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समहर्ता मुकुंद दास के समक्ष नामांकन किया. जयनगर नौ से गजेंद्र साव, देव नारायण यादव, शिवशंकर साव, आठ से अंजुम खातून, मोदी दीपिका देवी, सुलोचना देवी, रूबी देवी, चंदवारा सात से महादेव राम, उमेश कुमार यादव, रविशंकर यादव, जयनगर दस से मीना देवी, सीता देवी, अनिता देवी, जिप सदस्य रेखा देवी, कोडरमा पांच से फरजाना खातून, मंजू देवी, हेमलता देवी, संगीता देवी व वीणा देवी ने नामांकन किया. जिला परिषद आठ से देवरानी व जेठानी ने किया नामांकनजयनगर जिला परिषद संख्या आठ से एक ही घर की दो महिलाओं ने जिला परिषद के लिए नामांकन किया. नामांकन करनेवाली मोदी दीपिका देवी व सुलोचना देवी दोनों आपस में देवरानी व जेठानी हैं.जुलूस की शक्ल में पहुंचे उम्मीदवार सोमवार को समाहरणालय परिसर में दिन भर गहमा-गहमी देखी गयी. जिप प्रत्याशी मंजू देवी अपने समर्थक चंचला देवी, विकास कुमार, मालती देवी, बबिता देवी आदि के साथ गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंची. वहीं रेखा देवी भी गाजे बाजे व जुलूस की शक्ल में नामांकन करने पहुंची. उनके साथ अरुण राणा, रामचंद्र मोदी, अर्जुन राणा, दिलीप यादव, विरेंद्र यादव आदि थे. हेमलता देवी भी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची. उनके साथ शंकर यादव, प्रमोद लाल, सलीम अंसारी, राजेश यादव आदि थे. वहीं वीणा देवी अपने समर्थक संतोष साव, चंदन वर्णवाल, अर्जुन शर्मा, छठू पंडित, मनोज यादव आदि के साथ नामांकन करने पहुंची़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




