SSC ने जारी किया JE टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 7 अप्रैल को होगी परीक्षा
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Apr 2026 4:45 PM
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के साथ पहुंचें.
SSC JE Tier 2 Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन कैंडिडेट्स ने टियर-1 परीक्षा पास कर ली है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
7 अप्रैल को होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार, SSC JE टियर-2 परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी. कैंडिडेट्सको सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, ताकि लास्ट मिनट में किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
एडमिट कार्ड पर दी होगी ये जानकारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. हॉल टिकट में कैंडिडेट्स का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट, शिफ्ट टाइमिंग और एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी दी गई होती है.
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें
कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से देख लेना चाहिए. अगर किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित क्षेत्रीय SSC कार्यालय से कॉन्टैक्ट करना चाहिए.
फोटो आईडी और एडमिट कार्ड के साथ पहुंचें एग्जाम सेंटर
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जान जरूरी है. इसके साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ ले जाना होगा. बिना इन डॉक्यूमेंट्स के परीक्षा सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी.
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
यह भी पढ़ें- ड्रॉप लेने से पहले जान लें, CBSE में अगले साल कौन-सा सिलेबस होगा लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










