सड़क हादसे में पिपरा और नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी घायल, बाल-बाल बची जान

Updated:
विज्ञापन

पलामू में सड़क हादसा. प्रतीकात्मक फोटो.

Palamu News: पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-98 पर सड़क हादसे में दो अंचल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. टेलर से टक्कर में चालक भी जख्मी हुआ. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर रेफर किया गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-98 स्थित फोरलेन बाईपास पर सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और पिपरा के अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार घायल हो गए. यह घटना सुबह करीब 11 बजे गौतम ढाबा के समीप हुई, जहां उनके वाहन की सामने से आ रही टेलर से जोरदार टक्कर हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेदिनीनगर जा रहे थे दोनों अधिकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अंचल अधिकारी एक ही वाहन से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

तीनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि नौडीहा बाजार अंचल अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पिपरा अंचल अधिकारी के हाथ और पैर में चोटें लगी हैं. वहीं वाहन चालक के पेट और छाती में भी गंभीर चोटें पाई गई हैं.

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी जरूरी है.

टेलर चालक फरार, वाहन जब्त

घटना के बाद टेलर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. हालांकि, उसने उदयगढ़ मोड़ के पास टेलर खड़ा कर दिया और वहां से भाग निकला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेलर को जब्त कर थाने ले आई है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: पतरातू के पीटीपीएस में आवास खाली कराने पर बढ़ा तनाव, कॉलोनी वासी विरोध में डटे

पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें: धनबाद सीजेएम कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola