अमर सुहाग की कामना की

Updated at : 30 Oct 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
अमर सुहाग की कामना की

अमर सुहाग की कामना की फोटो – 30 कोडपी 32करवा चौथ पर पूजा अर्चना करती नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा व अन्य महिलाएंफोटो – 30 कोडपी 33झुमरीतिलैया में करवा चौथ करती महिलाएंसुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा कोडरमा बाजार / झुमरीतिलैया . शुक्रवार को करवा चौथ के मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव, पार्वती, […]

विज्ञापन

अमर सुहाग की कामना की फोटो – 30 कोडपी 32करवा चौथ पर पूजा अर्चना करती नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा व अन्य महिलाएंफोटो – 30 कोडपी 33झुमरीतिलैया में करवा चौथ करती महिलाएंसुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा कोडरमा बाजार / झुमरीतिलैया . शुक्रवार को करवा चौथ के मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव, पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर अमर सुहाग की कामना की. जिला मुख्यालय स्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा के आवास पर 51 सुहागिन महिलाओं ने दिन भर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती तथा अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की. साथ ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने कथा का वाचन किया. इस मौके पर निर्मला अरोड़ा, सुलेखा देवी, सुजाता देवी, रिंकी चोना, कोनिका चोना, सुरेंद्र कौर, त्रिपा कौर, सावित्री रानी, पुष्पा रानी, अरुणा, रविंद्र चोना, उर्मिला देवी, सोनिया चोना, गुड्डी देवी, सोनी, रिंकी देवी, पूजा, निर्मला मल्होत्रा, तारा देवी, मुक्ता देवी, रोहिता देवी आदि मौजूद थी. वही दूसरी ओर झुमरीतिलैया में गुड्डू सहाय के आवास पर महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत की और पति की लंबी आयु की कामना किया. इस मौके पर सोनम सहाय, नेहा चावला, शिल्पी जग्गी, रानी कालरा, रानी अरोड़ा, सपना छाबड़ा, प्रियंका भाटिया, प्रीति अजमानी, शालू अजमानी आदि महिलायें मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola