चरकी पहरी का खिताब पर कब्जा

झुमरीतिलैया : रमेश प्रसाद यादव नॉक आउट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को सीएच स्कूल मैदान में सरस्वती क्लब चरकी पहरी बनाम आजाद क्लब गुमो के बीच हुआ. रोमांचक मुकाबले में चरकी पहरी ने आजाद क्लब गुमो को एक गोल से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. खेले गये मुकाबले में निर्धारित […]
झुमरीतिलैया : रमेश प्रसाद यादव नॉक आउट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को सीएच स्कूल मैदान में सरस्वती क्लब चरकी पहरी बनाम आजाद क्लब गुमो के बीच हुआ. रोमांचक मुकाबले में चरकी पहरी ने आजाद क्लब गुमो को एक गोल से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
खेले गये मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पायी. इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट के जरिये मैच का निर्धारण किया गया, जिसमें चरकी पहरी ने गुमो को एक गोल से पराजित किया. इससे पहले जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त डॉ प्रवीण शंकर व एसपी ने हेमंत टोप्पो ने मैच का उदघाटन किया. पुरस्कार अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खेल में हार–जीत तो लगा ही रहता है.
इस तरह के खले से खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है. वहीं उपायुक्त डॉ प्रवीण शंकर ने कहा कि आज लोग क्रिकेट की ओर भाग रहे हैं. ऐसे में फुटबॉल मैच देखने के लिए इतनी भीड़ का जुटना यह दर्शाता है कि यहां के लोगों में फुटबॉल के प्रति भी काफी लगाव है.
एसपी हेमंत टोप्पो ने विजेता व उप विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं. मेहनत व लगन से खेलेंगे, तो आगे चल कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी यहां के खिलाड़ी खेल सकते हैं.
इस मौके पर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ श्रवण कुमार, डीएसपी हरिलाल यादव, नगर पर्षद उपाध्यक्ष अनवारूल हक, श्याम सुंदर सिंघानिया, थाना प्रभारी हरेंद्र तिवारी, हलधर यादव, डॉ बीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण गोप, वीरेंद्र मेहता, कृष्णा बरहपुरिया, सुदर्शन यादव, उमा शंकर यादव, वार्ड पर्षद नीरज कर्ण, संजय शर्मा, मनोज साव, विनोद दीवाना, विजय शुक्ला, मीता सिन्हा, सरिता देवी, रीता देवी, पिंकी जैन, नवनीत कुमार ओझा, मनोज रजक, विजय कुमार राय आदि मौजूद थे. निर्णायक की भूमिका भरत भूषण, नागो राणा ने निभायी. संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




