कोडरमा : चलती ट्रेन में नाबालिग से छेड़छाड़, हुई पिटाई

कोडरमा : कोडरमा में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय बिरजू साव ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. वह लड़की को कहीं और ले जाने की फिराक में था और उसे झांसा दे रहा था. इसी बीच लड़की के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई की. पुलिस ने उसे […]
कोडरमा : कोडरमा में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय बिरजू साव ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की. वह लड़की को कहीं और ले जाने की फिराक में था और उसे झांसा दे रहा था. इसी बीच लड़की के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई की.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में भरती कराया है. आरोपी बिरजू नवलशाही के भोखाली साव का बेटा है. भुक्तभोगी लड़की अपने 13 वर्षीय भाई के साथ नानी घर गयी थी. मरकच्चो स्थित नवलशाही स्टेशन पर वह नावाडीह जानेवाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई. ट्रेन महेशपुर हॉल्ट के पास पहुंची, तो बिरजू लड़की को खींच कर कोच के एकांत में ले गया और उसे तिलैया साथ चलने को कहा. लड़की ने वहां से भाग कर भाई को जानकारी दी.
ट्रेन कोडरमा टाउन स्टेशन के पास पहुंची, तो युवक ने पुन: छेड़छाड़ शुरू कर दी. लड़की के चिल्लाने पर यात्रियों व स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी. लोकाई के उप मुखिया महावीर यादव की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोडरमा थाना प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि घायल युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




