कई घर व पेड़ गिरे

Published at :16 Oct 2013 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
कई घर व पेड़ गिरे

बारिश ने ढाया कहर, परेशान रहे लोग कोडरमा : ओड़िशा में आये फेलिन तूफान का असर कोडरमा जिले में भी देखा गया. शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह थमी. लगभग 36 घंटे तक जनजीवन ठहर सा गया. बारिश से कई पंडाल क्षतिग्रस्त हो गये. कई घर ध्वस्त हो गये. कई पेड़ धराशायी […]

विज्ञापन

बारिश ने ढाया कहर, परेशान रहे लोग

कोडरमा : ओड़िशा में आये फेलिन तूफान का असर कोडरमा जिले में भी देखा गया. शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार की सुबह थमी. लगभग 36 घंटे तक जनजीवन ठहर सा गया.

बारिश से कई पंडाल क्षतिग्रस्त हो गये. कई घर ध्वस्त हो गये. कई पेड़ धराशायी हो गये. एक अनुमान के मुताबिक आंधी बारिश से लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ.

सतगावां में एक दर्ज से अधिक घर गिर गये. चंदवारा, जयनगर डोमचांच में भी मकान गिरने की खबर है. इधर, झुमरीतिलैया शहर में बने पूजा पंडाल बारिश आंधी से धराशायी हो गये.

ऐसे में पूजा समितियों की ओर से की गई तैयारी धरी रह गई. शहर के अड्डी बंगला रोड ताराटांड़ में भी पंडाल गिर गये. मडुआटांड़ में बनी दुकानों के स्टॉल पानी से लबालब हो गये. बारिश के कारण लोग दिन भर घरों में दुबके रहे. बिजली भी गुल रही. कई जगहों पर पेड़ गिरने बिजली के तार टूट गये.

लाखों का नुकसान : शहर के पूजा पंडालों के पास बनाये गये अस्थायी स्टॉल बारिश के कारण जलमग्न हो गये. अष्टमी की शाम को शुरू हुई बारिश के कारण दुकानें नहीं लगी. बारिश से लाखों का नुकसान हो गया. मडुआटांड़ में बने करीब 20 स्टॉल जलमगA हो गये. ऐसे में दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ. वहीं शहर में एकदो जगह मकानों की दीवार भी गिर गयी.

शहर हुआ पानीपानी : भारी बारिश के कारण जल निकासी का उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण शहर पानीपानी हो गया. शहर की अधिकतर सड़कें पानी से भर गयीं. लोगों के मेले में जाने के कारण सड़क पर कीचड़ भी भर गया. इससे काफी दिक्कत हुई.

चार घर गिरे : चंदवारा. चंदवारा पूर्वी भाग में बारिश से चार घर गिर गये. अजरुन रविदास, प्रसादी सोनार, राजेंद्र सोनार समसुल मियां (बजरंगबली निवासी) का घर ध्वस्त हो गया.

मुखिया शबनम खातून ने बीडीओ से पीड़ितों को इंदिरा आवास देने की मांग की. वहीं जोंगी नदी तट पर पानी के तेज बहाव में दो मवेशी बह गये. उक्त मवेशी सोबरन यादव की बतायी जाती है. प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि नुकसान की भरपाई की जायेगी.

जयनगर में भी घर गिरे : जयनगर. प्रखंड के बेहराडीह निवासी खीरू चौधरी, कंद्रपडीह निवासी मो जेहली पेठियाबागी निवासी तालेवर राणा का घर बारिश में ध्वस्त हो गया. मो जेहली दूसरे के घर में शरण लिये हुए हैं.

सतगावां : प्रखंड में अष्टमी नवमी के दिन हुई भारी बारिश से कई घर गिर गये. बारिश के कारण मरचोई के कृष्णा सिंह, वीरेंद्र सिंह, डिजवरिया के अनिल राय, बोनेडीह के राजू राजवंशी दासो राजवंशी का घर क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola