रिवॉल्वर के बल पर छिनतई का आरोप

Updated at : 25 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
रिवॉल्वर के बल पर छिनतई का आरोप

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के बाइपास रोड निवासी राजन शुक्ला (पिता प्रो देवमुनि शुक्ला) ने थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर रिवॉल्वर के बल पर 10 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीनने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 24 जून की शाम 6.30 बजे वे अपनी मारुति जेएच12ए-3738 से पेट्रोल भरवाने के […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के बाइपास रोड निवासी राजन शुक्ला (पिता प्रो देवमुनि शुक्ला) ने थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर रिवॉल्वर के बल पर 10 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीनने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 24 जून की शाम 6.30 बजे वे अपनी मारुति जेएच12ए-3738 से पेट्रोल भरवाने के लिए तरवे पेट्रोल पंप जा रहे थे.

इसी दौरान एक बाइक जेएच12बी-5937 ने उनकी गाड़ी को ओवर टेक कर रुकवाया. बाईक पर धीरज कुमार (पिता सूरज मिस्त्री निवासी नवादा बस्ती) व विक्की कुमार (पिता केदार चंद्रवंशी, निवासी ओम ट्रेडिंग के पास) सवार थे. इसी दौरान एक अन्य बाइक जेएच12एफ-8039 से संजीव कुमार राम (पिता बलदेव राम, निवासी पानी टंकी रोड) व पंकज यादव (पिता सुखदेव यादव निवासी बाईपास रोड) आये. उक्त लोगों ने पैसे छीन लिये. आरोपियों ने उनके भतीजे के साथ मारपीट भी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola