राजाबर में बना अस्थायी पुलिस कैंप
Updated at : 23 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन

सतगावां. प्रखंड की उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर में लोगों की सुरक्षा को लेकर अस्थायी पुलिस कैंप एक बार फिर से बनाया गया है. पुलिस कैंप में एक कंपनी सीआरपीएफ व एक कंपनी कोबरा बटालियन के जवान तथा अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. पुलिस की ओर से यह व्यवस्था ग्रामीणों की मांग के बाद की गयी […]
विज्ञापन
सतगावां. प्रखंड की उग्रवाद प्रभावित पंचायत राजाबर में लोगों की सुरक्षा को लेकर अस्थायी पुलिस कैंप एक बार फिर से बनाया गया है. पुलिस कैंप में एक कंपनी सीआरपीएफ व एक कंपनी कोबरा बटालियन के जवान तथा अन्य पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. पुलिस की ओर से यह व्यवस्था ग्रामीणों की मांग के बाद की गयी है. उल्लेखनीय है कि सतगावां में पिछले कुछ माह से नक्सली गतिविधि बढ़ने व घटनाओं को अंजाम देने से लोगों में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




