गला रेत कर हत्या

Published at :26 Sep 2013 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
गला रेत कर हत्या

जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम कुशाहन निवासी राजेश यादव (22 वर्षीय) का शव महेशमराय स्थित रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया. उसकी हत्या निर्मम तरीके से की गयी है. युवक बीती रात से अपने घर से लापता था. सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देख कर घरवालों को सूचना की. घटना की सूचना […]

विज्ञापन

जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम कुशाहन निवासी राजेश यादव (22 वर्षीय) का शव महेशमराय स्थित रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया. उसकी हत्या निर्मम तरीके से की गयी है.

युवक बीती रात से अपने घर से लापता था. सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देख कर घरवालों को सूचना की. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है.

इस संबंध में मृतक के भाई हीरामन यादव के फर्द बयान पर गांव के ही महेंद्र यादव, उमेश यादव, दिनेश यादव, पिंकू यादव, सुदीप यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि को नामजद आरोपी बनाया गया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताये जाते हैं. पुलिस का मानना है कि उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया लायेगा.

घटना की सूचना पाकर झाविमो नेता प्रो जानकी यादव, भाकपा जिला मंत्री महादेव राम, भाजपा मंत्री सुधीर सिंह, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, यमुना यादव, मुखिया रवि शंकर यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, भाकपा अंचल मंत्री बुलबुल खान, उप मुखिया बिहारी यादव, मनोज सोनी, महेश सिंह, शहजाद खान, नागेंद्र यादव भी घटनास्थल जाकर मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola