गोली मार कर महिला की हत्या

चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अंबातरी में सोमवार रात अपराधियों ने 70 वर्षीय महिला शिबिया देवी (पति स्व रामकिशुन प्रसाद यादव) की गोली मार कर हत्या कर दी. शिबिया को कान के पास गोली लगी है. सूचना पाते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इस […]
चौपारण : चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अंबातरी में सोमवार रात अपराधियों ने 70 वर्षीय महिला शिबिया देवी (पति स्व रामकिशुन प्रसाद यादव) की गोली मार कर हत्या कर दी. शिबिया को कान के पास गोली लगी है.
सूचना पाते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इस संबंध में मृतका के पुत्र श्री यादव ने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है.
क्या है मामला : श्री यादव द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की रात उनका 15 वर्षीय पुत्र भोला यादव लघु शंका करने घर से निकला था. उसे सहदेव यादव, यदुनंदन उर्फ यदु यादव, सत्येंद्र यादव, विनोद यादव तथा अनूप यादव ने दबोच लिया.
भोला ने बताया कि उक्त लोग मुखिया मंजू देवी के पति भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी व रामस्वरूप को खोज रहे थे. भोला ने कहा कि वे लोग हमारे घर पर नहीं हैं. उसके बाद उक्त सभी भोला को छोड़ कर फायरिंग करते हुए फरार हो गये.
घात लगाये बैठे थे अपराधी : आवेदन में यह भी कहा गया है कि अपराधी फायरिंग कर भागे नहीं. बल्कि घात लगा कर घर के आसपास ही डटे थे. रात में जब शिबिया शौच के लिए निकली तो अपराधियों ने गोली चला दी.
जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. श्री यादव ने कहा है कि उक्त लोगों के अलावा कुछ अन्य अपराधी मुंह पर काला गमछा बांधे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




