ऐसा कार्य करें, जिस पर गर्व हो

Published at :24 Sep 2013 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसा कार्य करें, जिस पर गर्व हो

झुमरीतिलैया : इनरह्वील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वाधान में एक समारोह का आयोजन स्थानीय रोटरी भवन में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील अध्यक्ष ज्योति पुजारा ने किया, जबकि संचालन आइडब्लयू रीतू सेठ ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. मृदुला नारायण उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व क्लब की […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : इनरह्वील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वाधान में एक समारोह का आयोजन स्थानीय रोटरी भवन में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील अध्यक्ष ज्योति पुजारा ने किया, जबकि संचालन आइडब्लयू रीतू सेठ ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. मृदुला नारायण उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्लब की अन्य पदाधिकारियों के साथ ही रोटरी क्लब के अध्यक्ष रामरत्न अवध्या द्वारा की गयी.

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ मृदुला नारायण ने कहा कि इनरह्वील का उद्देश्य मानवता की सेवा करना है. उन्होंने इनरह्वील सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में कुछ ऐसा कार्य करें कि हम पर सभी नारियों को गर्व हो.

उन्होंने कहा कि सिर्फ चिकित्सा कैंप लगाकर जांच करने से कोई विशेष फायदा नहीं होता है, बल्कि उसका फालोअप होना चाहिए सचिव रंजीता सेठ ने सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष इनरव्हील द्वारा किए गए कार्यो की विस्तृत जानकारी दी. स्वागत भाषण क्लब की अध्यक्ष ज्योति पुजारा ने दिया.

मौके पर आठ नए सदस्यों ज्योति झा, काजल गुप्ता, आशा गुप्ता, नीलम वैशखियार, नंदिता लोहानी, रजनी, सरीता कंदवे, मनिंद्र कौर को चेयरमैन ने पीन पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई. उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इनरव्हील की कई सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर माला दारूका, कविता दारूका, वीणा भदानी, सरीता विजय, मुक्ता बरहपुरिया, रानी कालरा, पिंकी खेतान, आरती भदानी, अंजना केडिया, रश्मि पचिश्या, शालिनी सोमानी, अनुपमा भदानी, आशा बजाज, नीना सुखानी, सुरेश जैन, रामरत्न महर्षि, महेश दारूका, पवन दारूका, प्रयाग चंद चांडक, कमल दारूका, कैलाश चौधरी आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन दीपाली भदानी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola