वज्रपात से तीन की मौत, चार घायल

Published at :13 Sep 2013 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से तीन की मौत, चार घायल

इचाक : इचाक थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर अलग–अलग वज्रपात में तीन लोगों की मौत हो गयी. चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.मृतक में जीतेंद्र यादव 25 वर्ष (पिता टुलु गोप) ग्राम धरमु बाबू पोखर, रोहित कुमार 12 वर्ष (पिता सुखदेव मेहता) ग्राम असिया तथा ग्राम बाघमारा बुंडू निवासी राजेश कुमार पिता […]

विज्ञापन

इचाक : इचाक थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर अलगअलग वज्रपात में तीन लोगों की मौत हो गयी. चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.मृतक में जीतेंद्र यादव 25 वर्ष (पिता टुलु गोप) ग्राम धरमु बाबू पोखर, रोहित कुमार 12 वर्ष (पिता सुखदेव मेहता) ग्राम असिया तथा ग्राम बाघमारा बुंडू निवासी राजेश कुमार पिता महेश यादव 16 वर्ष शामिल है.

गंभीर रूप से घायल रेखा देवी पिता महावीर यादव, अनिता कुमारी, रूबी कुमारी (दोनों के पिता महादेव यादव) तथा विक्की राम 21 वर्ष (पिता सुरेंद्र राम) का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना गुरुवार शाम 4.30 बजे घटी. इससे दोनों घायल हो गये. ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जीतेंद्र की मौत हो गयी. जबकि रोहित खेत में काम कर रहा था. वज्रपात से घटनास्थल स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola