नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक

कोडरमा. डगरनवां पंचायत के गांवों में समर्पण संस्था के कलाकारों ने आम के आम, गुठली के दाम नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मनरेगा की खूबियों से अवगत कराया. कलाकारों ने कहा कि मनरेगा में अपना खेत, अपना काम जैसी योजना है. इसका लाभ अवश्य उठायें. कलाकारों ने कहा कि अब सिंचाई और पानी […]
कोडरमा. डगरनवां पंचायत के गांवों में समर्पण संस्था के कलाकारों ने आम के आम, गुठली के दाम नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मनरेगा की खूबियों से अवगत कराया. कलाकारों ने कहा कि मनरेगा में अपना खेत, अपना काम जैसी योजना है. इसका लाभ अवश्य उठायें. कलाकारों ने कहा कि अब सिंचाई और पानी की समस्या का कोई टेंशन नहीं है. मनरेगा हर मर्ज की दवा के रूप में है. मनरेगा हर गांव के लिए एक वरदान है. कलाकारों ने जनसुनवाई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेन ेव मनरेगा से संबंधित शिकायतों को रखने की भी बात कही. मौके पर पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. बुधवार को यह कार्यक्रम सिमरिया पंचायत के गांवों में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




