जिंदगी के लिए जूझ रही है पूनम

65 प्रतिशत जली हुई है विवाहिता. पति साथ नहीं है. मायकेवाले इतने सामर्थ्यवान नहीं हैं कि कारगर इलाज करा सकेंप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भरती 30 वर्षीय पूनम देवी (पति केदार) दो दिन से मौत से जूझ रही है. पूनम को बीते तीन मई को बुरी तरह जली अवस्था में उसके […]
65 प्रतिशत जली हुई है विवाहिता. पति साथ नहीं है. मायकेवाले इतने सामर्थ्यवान नहीं हैं कि कारगर इलाज करा सकेंप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भरती 30 वर्षीय पूनम देवी (पति केदार) दो दिन से मौत से जूझ रही है. पूनम को बीते तीन मई को बुरी तरह जली अवस्था में उसके परिजनांे ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. उसका समुचित इलाज नहीं होने के कारण वह मौत से जूझ रही है. पूनम के मुकम्मल इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत है. पूनम का मायका बेकोबार है. उसकी शादी आगरा के केदार नाम व्यक्ति से पूर्व में हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. पूनम के परिजन बताते हैं कि उसके पति ने उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली है. पूनम अपने दोनों बच्चों की परवरिश किसी तरह आगरा में कर रही थी. 5- 6 दिन पूर्व खाना बनाने के क्रम में वह बुरी तरह झुलस गयी. आस पास के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों को दी. उसके बाद उसे कोडरमा लाया गया. पूनम के मायके वाले भी इतने सामर्थ्यवान नहीं है कि उसका इलाज किसी बेहतर जगह पर करा सकें. अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक पूनम लगभग 65 प्रतिशत जली हुई है और स्थिति गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




