दो गुटों में विवाद, पैंथर से हाथापायी

कोडरमा : तिलैया थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित पूजा बार एंड रेस्टोरेंट में रविवार की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. दोनों पक्ष के लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गये और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की सूचना मिलने पर […]
कोडरमा : तिलैया थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित पूजा बार एंड रेस्टोरेंट में रविवार की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. दोनों पक्ष के लोग रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गये और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की सूचना मिलने पर जब तिलैया थाना के पैंथर जवान सोमनाथ व अरविंद वहां पहुंचे, तो शुरुआत में किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी.
काफी देर तक विवाद होता रहा. इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने पैंथर जवान के साथ भी हाथापाई कर ली. देर रात पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पर सोमवार को दिन भर चले समझौते के बाद हिरासत में लिये गये व्यक्ति को छोड़ दिया गया. इस संबंध में पूछे जाने एसपी वाइएस रमेश ने कहा कि मारपीट की घटना हुई थी. इसको लेकर किसी ने शिकायत नहीं की. इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पैंथर जवान के साथ गलतफहमी में हाथापाई की घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




