पत्नी को जबरन ले जाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को जबरन ले जाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

3कोडपी21गिरफ्तार पति.महिला ने पति समेत तीन लोगों को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया प्रतिनिधि, मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेला मुर्कमनाय निवासी इंद्रदेव यादव की 24 वर्षीय पुत्री दुलारी देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति, सास व चचेरे ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जान से मारने का प्रयास करने का […]

विज्ञापन

3कोडपी21गिरफ्तार पति.महिला ने पति समेत तीन लोगों को दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया प्रतिनिधि, मरकच्चो थाना क्षेत्र के बेला मुर्कमनाय निवासी इंद्रदेव यादव की 24 वर्षीय पुत्री दुलारी देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति, सास व चचेरे ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. दुलारी देवी ने कहा है कि उसका विवाह 28 अप्रैल 2009 को संजय यादव (पिता स्व जयदेव यादव, निवासी शिबूडीह थाना हिरोडीह जिला गिरिडीह) के साथ हुआ था. विवाह के समय उसके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार ससुराल वालों को दान दहेज भी दिया था, मगर शादी के कुछ दिन बाद से ही ऑल्टो कार व रंगीन टीवी की मांग को लकर उसे अक्सर प्रताडि़त किया जाने लगा. छह वर्ष के दौरान वह मात्र तीन बार ससुराल गयी. वह भी 10 से 15 दिन के लिए. दुलारी ने अपने पति संजय यादव, सास गौरवा देवी व चाचा ससुर टुपाली यादव पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है. आवेदन में उसने कहा है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई. एक वर्ष पहले हुई पंचायत में ससुराल वालों ने सम्मानपूर्वक रखने की बात कही थी, पर इसका पालन नहीं किया. दो मई को उसका पति संजय यादव अपने पांच साथियों के साथ सफेद रंग की बोलेरो से आया और उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया. चिल्लाने पर पड़ोस के लोगों ने उसके पति को पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गये. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola