सतगावां हादसे में एक और महिला की मौत

Updated at : 03 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
सतगावां हादसे में एक और महिला की मौत

पैसे के अभाव में पटना न ले जाकर घर ले आये थे परिजनसतगावां. थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत स्थित पोखरडीहा गांव में शुक्रवार की रात बारात में आयी बोलेरो के अनियंत्रित होने से जहां एक महिला की मौत हुई थी, वहीं शनिवार की रात एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान […]

विज्ञापन

पैसे के अभाव में पटना न ले जाकर घर ले आये थे परिजनसतगावां. थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत स्थित पोखरडीहा गांव में शुक्रवार की रात बारात में आयी बोलेरो के अनियंत्रित होने से जहां एक महिला की मौत हुई थी, वहीं शनिवार की रात एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान 55 वर्षीय भगिया देवी (पति कामेश्वर यादव) के रूप में हुई है. बताया जाता कि हादसे के बाद घायल महिला को नवादा ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया था, पर पैसे के अभाव में परिजन महिला को पटना न ले जाकर वापस घर ले आये. महिला ने शनिवार की देर रात इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात बोलेरो के अनियंत्रित होने से एक महिला की मौत हो गयी थी और वहीं 26 लोग घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola