श्रम शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

Updated at : 02 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
श्रम शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

2कोडपी13शिविर में उपस्थित सीजेएम रामजीत यादव व अन्य.मजदूर दिवस पर बांझेडीह प्लांट परिसर में विधिक जागरूकता शिविर जयनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर बांझेडीह प्लांट परिसर में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि सीजेएम रामजीत यादव ने श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि श्रम शक्ति राष्ट्र की […]

विज्ञापन

2कोडपी13शिविर में उपस्थित सीजेएम रामजीत यादव व अन्य.मजदूर दिवस पर बांझेडीह प्लांट परिसर में विधिक जागरूकता शिविर जयनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर बांझेडीह प्लांट परिसर में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. मुख्य अतिथि सीजेएम रामजीत यादव ने श्रम कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि श्रम शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है.संविधान द्वारा श्रमिकों को कई अधिकार दिये गये हैं. विधिक सेवा के अंतर्गत भी श्रमिकों को कई सहूलियत दी गयी है. इसके तहत सरकारी खर्च पर वकील, कोर्ट फीस का खर्च, अभिलेख तैयार करने का खर्च आदि की व्यवस्था है. वहीं एसीजेएम राजीव आनंद ने भी कई जानकारी दी.श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी मजदूरों के लिए कई प्रावधान बनाये गये हैं. मजदूर इससे जुड़ कर लाभ उठा सकते हैं. शिविर को अधिवक्ता भैया अनुप कुमार सिन्हा, कुमार रौशन ने भी संबोधित किया. मौके पर परिणिका इमा, डीवीसी के उप मुख्य अभियंता मोहन झा, मनोहर मिश्रा, योगेंद्र प्रसाद, विश्व मोहन गोस्वमी, पीके सरकार आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मधुकांत झा ने किया. संचालन डीवीसी के हिंदी अधिकारी जितेंद्र झा ने किया. विषय प्रवेश एचआर हेड ओमप्रकाश ने कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola