शोभा यात्रा निकाली गयी

कोडरमा बाजार : बदडीहा में आयोजित श्री श्री 1008 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर जयनगर रोड होते हुए स्थानीय धवजाधारीधाम समेत अन्य मंदिरो में पहुंची. शोभा यात्रा में शामिल भक्ते ढोल- नगाड़े […]
कोडरमा बाजार : बदडीहा में आयोजित श्री श्री 1008 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन यज्ञ समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर जयनगर रोड होते हुए स्थानीय धवजाधारीधाम समेत अन्य मंदिरो में पहुंची.
शोभा यात्रा में शामिल भक्ते ढोल- नगाड़े से लैस नाचते गाते चल रहे थे. इस दौरान हर, हर महादेव, जय माता दी आदि के नारे लगाये जा रहे थे. नगर भ्रमण के उपरांत पुन: शोभा यात्रा यज्ञ स्थल जा पहुंचा. इस मौके पर यज्ञ समिति के महावीर यादव ,सुरेश यादव, सुभाष मोदी, अजय कुमार सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




