फेल होने पर इंटर की छात्रा ने दी जान

Updated at : 28 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
फेल होने पर इंटर की छात्रा ने दी जान

कोडरमा के डोमचांच की घटना- कुएं में कूद गयी शिल्पा- भौतिकी में सात नंबर कम आये थेकोडरमा. इंटर साइंस में फेल होने पर डोमचांच के दुरोडीह निवासी 17 वर्षीया शिल्पा कुमारी (पिता कार्तिक दास) ने सोमवार देर शाम आत्महत्या कर ली. बताया गया कि शिल्पा जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की छात्रा थी. यहीं से इंटर साइंस […]

विज्ञापन

कोडरमा के डोमचांच की घटना- कुएं में कूद गयी शिल्पा- भौतिकी में सात नंबर कम आये थेकोडरमा. इंटर साइंस में फेल होने पर डोमचांच के दुरोडीह निवासी 17 वर्षीया शिल्पा कुमारी (पिता कार्तिक दास) ने सोमवार देर शाम आत्महत्या कर ली. बताया गया कि शिल्पा जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की छात्रा थी. यहीं से इंटर साइंस की परीक्षा दी थी. सोमवार को रिजल्ट निकला, तो उसमें उसका नाम नहीं था. भौतिकी में सात अंक कम मिले. फेल हो जाने की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही वह तनाव में आकर उसने कुआं में कूद कर अपनी जान दे दी. जब तक परिजन व आसपास के लोग जानते, उसकी मौत हो चुकी थी. शिल्पा के पिता खेती-बारी करते हैं. शिल्पा की एक बहन व एक भाई है. शिल्पा के आत्महत्या करने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola