नौ सदस्यीय कमेटी करेगी प्रत्याशी का चयन

Updated at : 27 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नौ सदस्यीय कमेटी करेगी प्रत्याशी का चयन

27 कोडपी 6. बैठक को संबोधित करते अशोक भगत.कोडरमा. जिला भाजपा के पदाधिकारियों व नगर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पर्षद चुनाव को लेकर सीडी बालिका विद्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राम ने की. मौके पर प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त पदाधिकारी विधायक सह प्रदेश महामंत्री अशोक भगत व प्रदेश कार्य समिति सदस्य […]

विज्ञापन

27 कोडपी 6. बैठक को संबोधित करते अशोक भगत.कोडरमा. जिला भाजपा के पदाधिकारियों व नगर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पर्षद चुनाव को लेकर सीडी बालिका विद्यालय में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश राम ने की. मौके पर प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त पदाधिकारी विधायक सह प्रदेश महामंत्री अशोक भगत व प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह मौजूद थे. बैठक में भाजपा का उम्मीदवार नगर पर्षद चुनाव में कैसे जीते तथा भाजपा से एक व्यक्ति उम्मीदवार हो इसकी योजना बनायी गयी. अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी तय करने के लिए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो शीघ्र ही इस पर निर्णय लेगी. कमेटी में रमेश सिंह, राजकिशोर प्रसाद, रामनाथ सिंह, बासुदेव शर्मा, डॉ आरके दीपक, वीरेंद्र सिंह व डॉ रामसागर सिंह को रखा गया है. बैठक में चर्चा के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में रामचंद्र सिंह, प्रकाश राम, देवनारायण मोदी, रमेश हर्षधर, राधेश्याम मोदी सहित कई नाम सामने आये. प्रदेश से आये पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा प्रयास करेगी कि एक नाम पर सहमति बने और नगर पर्षद का अध्यक्ष भाजपा से ही निर्वाचित हो. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज किशोर प्रसाद, बासुदेव शर्मा, नितेश चंद्रवंशी, जूही दास गुप्ता, मुकेश शर्मा, अजय झा, चंद्रशेखर जोशी, देव नारायण मोदी, दिलीप गुप्ता, निरंजन कसेरा, विनोद सिन्हा, अवतार सिंह, रतन लाल चौधरी, किशुन यादव, डॉ आरके दीपक, शशिभूषण प्रसाद, लीना देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola