दो बाइक की टक्कर में एक घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक घायल

सदर अस्पताल में उपचार कर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना के समीप दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल में उपचार कर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया गया कि थाना मुहल्ला निवासी शंभु सिंह गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे बाइक से जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक (नंबर जेएच02बीयू-1798) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से सदर अस्पताल, फिर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इस संबंध में शंभु के भाई रामावतार सिंह ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में की छापामारी

जयनगर . प्रखंड में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा दवा दुकानों की जांच की गयी. जांच की सूचना मिलते ही कई दवा दुकानें बंद कर संचालक चलते बने. जांच के दौरान न्यू भारत मेडिकल, नेशनल मेडिकल एवं एक हेल्थ क्लिनिक में कई अनियमितताएं सामने आयी. निरीक्षण में पाया गया कि कई दुकानों द्वारा दवा खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया जा रहा है. साथ ही जिन दुकानों के पास केवल होलसेल लाइसेंस है, वे रिटेल दवाओं की बिक्री भी कर रहे थे. ड्रग इंस्पेक्टर ने संबंधित संचालकों को रिटेल लाइसेंस लेने को कहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola