पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई

Updated at : 27 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उवि में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश पांडेय ने किया. मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यालय के लिए सराहनीय कदम है. प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. सीडी बालिका उवि में जेजे कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश पांडेय ने किया. मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यालय के लिए सराहनीय कदम है. प्रतियोगिता में वर्ग नौ व दस की कुल 44 छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक लाल शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, नूतन सिन्हा, सुनील कुमार देवनाथ, कुमारी रीना सिंह, कृष्णा कुमारी, अभय कुमार दास, सत्यदेव आदि मौजूद थे. संचालन बीएड प्रशिक्षु असरिता पन्ना, आशीष कुमार, राजकुमार राणा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक कुमार, राखी कुमारी, अंशु, किम्मी, रोमा कुमारी, अरविंद कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. 28 अप्रैल को विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola