लोक अदालत में 33 मामले निष्पादित

Updated at : 25 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 33 मामले निष्पादित

25कोडपी10लोक अदालत को संबोधित करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.25कोडपी11उपस्थित अधिवक्ता व अन्य.————–सात बेंचों का गठन कर मामलों का निष्पादन किया गयाएक लाख 27 हजार 100 रुपये की हुई राजस्व वसूलीकोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस […]

विज्ञापन

25कोडपी10लोक अदालत को संबोधित करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह.25कोडपी11उपस्थित अधिवक्ता व अन्य.————–सात बेंचों का गठन कर मामलों का निष्पादन किया गयाएक लाख 27 हजार 100 रुपये की हुई राजस्व वसूलीकोडरमा बाजार. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान सात बेंचों के माध्यम से 33 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं एक लाख 27 हजार 100 रुपये राजस्व की वसूली हुई. कार्यक्रम का उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत आज न्याय का सस्ता व सुलभ माध्यम है. उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने व इसे सफल बनाने की अपील की. सीमा सिन्हा (प्रधान जज फैमिली कोर्ट) ने कहा कि आज लोगों में और जागरूकता लाने की जरूरत है. बेंच नंबर एक में सीमा सिन्हा, बेंच नंबर दो में जिला जल प्रथम अरुण कुमार सिंह, बेंच नंबर तीन में सीजेएम रामजीत यादव, बेंच नंबर चार में जेएम प्रथम श्रेणी कुसुम कुमारी, बेंच नंबर पांच में जेएम प्रथम श्रेणी अरविंद कुमार, बेंच नंबर छह में जेएम प्रथम श्रेणी दिव्या मिश्रा, बेंच नंबर सात में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अनिल कुमार आर्या थे. मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, विभिन्न विभागों के कर्मचारी के अलावा न्यायालय कर्मी प्रमोद कुमार चौधरी, राजकुमार राउत, परिणिका इमा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola