दयानंद सदन ने रामकृष्ण सदन को हराया

Updated at : 25 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
दयानंद सदन ने रामकृष्ण सदन को हराया

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर ग्रुप के वर्ग द्वितीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने अंगरेजी सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया. वहीं सीनियर ग्रुप में वर्ग नवम से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच रामकृष्ण सदन व दयानंद सदन के बीच […]

विज्ञापन

कोडरमा. पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर ग्रुप के वर्ग द्वितीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने अंगरेजी सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया. वहीं सीनियर ग्रुप में वर्ग नवम से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच रामकृष्ण सदन व दयानंद सदन के बीच छह ओवर का हुआ. इसमें दयानंद सदन 15 रन से विजयी रहा. राज किरण, अमरदीप, हर्ष राज व आयुष प्रियदर्शी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. वर्ग तृतीय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार के साथ साप्ताहिक हवन में भाग लिया. रामकृष्ण सदन के अध्यक्ष मनोज सिंह व दयानंद सदन के अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्र तथा सहयोगी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्द्धन किया. सुलेख प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की पूर्णिमा कुमारी प्रथम, रामकृष्ण सदन की हंसिका कुमारी द्वितीय व विवेकानंद सदन की विद्या कुमारी तृतीय रही. विद्यालय के प्राचार्य ओपी यादव व उप प्राचार्य पीके चक्रवर्ती ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola