सतगावां में नक्सलियों ने रोका पुल निर्माण कार्य

सतगावां : प्रखंड के सकरी नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य को नक्सलियों ने बंद करा दिया है. बताया जाता है कि दर्जन भर से ज्यादा हथियार बंद नक्सली यहां आये और काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को काम बंद करने का फरमान जारी कर दिया. इसके बाद […]
सतगावां : प्रखंड के सकरी नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य को नक्सलियों ने बंद करा दिया है. बताया जाता है कि दर्जन भर से ज्यादा हथियार बंद नक्सली यहां आये और काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को काम बंद करने का फरमान जारी कर दिया.
इसके बाद पुल का काम करा रहे सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन ने निर्माण कार्य बंद कर दिया है. नक्सलियों ने लेवी की भी मांग की है. हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं. सतगावां के घोड़सिंबर व मीरगंज के बीच सकरी नदी पर पुल निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा था. फिलहाल इसका काम बंद है. नक्सलियों द्वारा वहां मारपीट किये जाने की भी सूचना है. वही इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




