बचपन प्ले स्कूल में पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोगाम

23कोडपी19पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित अभिभावक.कोडरमा. झुमरीतिलैया स्थित बचपन प्ले स्कूल में गुरुवार को पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका अल्पना तिवारी, कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली के ट्रेनर अदनान आरिफ व गुरमीत राणा ने की. अल्पना तिवारी ने बताया कि छात्रों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अभिभावकों […]
23कोडपी19पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित अभिभावक.कोडरमा. झुमरीतिलैया स्थित बचपन प्ले स्कूल में गुरुवार को पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका अल्पना तिवारी, कॉरपोरेट ऑफिस दिल्ली के ट्रेनर अदनान आरिफ व गुरमीत राणा ने की. अल्पना तिवारी ने बताया कि छात्रों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रधानाध्यापक, शिक्षक व अभिभावकों के बीच विचार-विमर्श जरूरी है. इससे विद्यालय व छात्रों का विकास होता है. विद्यालय के निदेशक अरुण मिश्रा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है. वहीं अदनान आरिफ ने कहा कि अध्यापक के संपर्क में बच्चे सिर्फ पांच-छह घंटे रहते हैं और वह भी वर्ष में नौ-दस महीने ही. बच्चों का शेष समय पैरेंंट्स के साथ व्यतीत होता है. बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अभिभावक को सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए. प्रोग्राम में मुख्य अभिभावक प्रियंका प्रियदर्शनी, मुकेश कुमार, सुधाकर शर्मा, संजय कुमार सिंह, आशिष कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, मो साजिद आलम, प्रतीक सिंघानिया, सुमित जैन, राजेश कुमार भदानी, विवेक जैन, मुरली मोदी, कुनाल प्रसाद सिन्हा, रंजन कुमार, आकाशदीप हिंसारिया, विमल हिंसारिया व ओम प्रकाश ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुझाव दिये. कार्यक्रम को सफल बनाने में एविली, मारिया, प्रीति, शिल्पी, ज्योत्सना, प्रियंका, स्टीफन मरांडी, सुचित व विद्यालय कर्मचारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




