अक्षय तृतीया पर खूब बिके आभूषण

झुमरीतिलैया : अक्षय तृतीया के मौके पर लोगों ने सोने के आभूषणों की खूब खरीदारी की. मंगलवार को झुमरीतिलैया बाजार बंद रहता है, फिर भी सोने-चांदी के प्रतिष्ठान खुले रहे. ज्वेलरी दुकानों में खरीदारी की भीड़ रही. इस दिन सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है. मंगलवार को सोना 26000 रुपये प्रति 10 ग्राम […]
झुमरीतिलैया : अक्षय तृतीया के मौके पर लोगों ने सोने के आभूषणों की खूब खरीदारी की. मंगलवार को झुमरीतिलैया बाजार बंद रहता है, फिर भी सोने-चांदी के प्रतिष्ठान खुले रहे. ज्वेलरी दुकानों में खरीदारी की भीड़ रही. इस दिन सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है. मंगलवार को सोना 26000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. पंडित रामरत्न महर्षि ने बताया कि पूरे वर्ष में अक्षय तृतीया ही एक ऐसा दिन है, जिसमें कोई भी शुभ कार्य बगैर पंडित से पूछे कर सकते हैं. इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की प्रथा युगों से चली आ रही है. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन किये गये कार्य का कभी क्षय नहीं होता है. इसी वजह से वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है. भगवान परशुराम का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




