ePaper

अक्षय तृतीया पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार

Updated at : 30 Apr 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार

अक्षय तृतीया और विवाह के लग्न ने बाजारों को रौनक दिखी.

विज्ञापन

सोने-चांदी से लेकर वाहन भी खूब बिके झुमरीतिलैया. अक्षय तृतीया और विवाह के लग्न ने बाजारों को रौनक दिखी. स्टेशन रोड, रांची-पटना रोड, डॉक्टर गली, मनोहर प्रेस गली, ब्लॉक रोड और बाइपास रोड स्थित जेवर घरों, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही. एक अनुमान के अनुसार इस पावन दिन 30 से 40 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ. जिन घरों में शादी है, वहां के लोगों ने इस दिन जम कर खरीदारी की, जिनमें अधिकतर लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी. अक्षय तृतीया को शुभ और अक्षय फलदायी मानने की परंपरा के चलते धातु की वस्तुओं, सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति की खरीद में जोरदार इजाफा हुआ. शहर के बाइक के शो रूमों में युवाओं का झुकाव 125 से 250 सीसी की बाइकों की ओर रहा. कई लोगों ने बुलेट और चार पहिया वाहन भी खरीदे. ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठानों में 200 से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई. कई परिजनों ने बेटियों के नाम एफडी (स्थायी जमा) भी बैंक और डाकघर में कराये. तनिष्क स्टोर में हुआ भव्य आयोजन : शहर के तनिष्क स्टोर में अक्षय तृतीया के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह की पत्नी भावना देवी थीं. उन्होंने आयोजन की शुरुआत की. स्टोर में सैकड़ों ग्राहकों ने विशेष छूट का लाभ उठाया और विवाह के लिए आभूषण खरीदे. तनिष्क की नयी मैथिली कलेक्शन ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया. मौके पर संतोष देवी फोगला, विमल फोगला और हर्ष जलान समेत आदि मौजूद थे. सोने की खरीदारी को माना गया अत्यंत शुभ : हिंदू संस्कृति में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है, यह दिन शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. तनिष्क द्वारा प्रस्तुत उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध सोने के आभूषणों ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचा. इस अवसर पर उपलब्ध डिजाइनों की विविधता और आकर्षक ऑफर ने ग्राहकों को संतुष्ट किया. व्यवसायियों और नागरिकों के अनुसार, इस बार की अक्षय तृतीया ने न सिर्फ बाजार को रफ्तार दी, बल्कि आस्था, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola