कोडरमा : अगवा महिला की हत्या, पति ने दी थी सुपारी

पति समेत पांच गिरफ्तार कोडरमा बाजार : मुंबई से पति के साथ लौटी मुन्नी देवी (30) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी. बुधवार को महुआदोहर जंगल से उसका शव मिला. हत्या की सुपारी पति सुनील रजक ने ही दी थी. पुलिस ने मुन्नी देवी के पति सुनील रजक (विशुनपुर), प्रीतम रजक (वसरिया), सोनू […]
पति समेत पांच गिरफ्तार
कोडरमा बाजार : मुंबई से पति के साथ लौटी मुन्नी देवी (30) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी. बुधवार को महुआदोहर जंगल से उसका शव मिला. हत्या की सुपारी पति सुनील रजक ने ही दी थी. पुलिस ने मुन्नी देवी के पति सुनील रजक (विशुनपुर), प्रीतम रजक (वसरिया), सोनू कुमार (चौपारण), दीपक कुमार राणा (अकुरावां बेला) व राजेश रविदास (अकुरावां बेला) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पति से पूछताछ में सच सामने आया : एसपी वाइएस रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया : मुन्नी देवी की हत्या उसके पति सुनील रजक ने ही अपने बहनोई प्रीतम रजक के सहयोग से की है. घटना को अंजाम देने में पति समेत सात लोग शामिल थे. टुन्नू कुमार गुप्ता व दीपक राणा (चौपारण) फिलहाल फरार हैं. एसपी ने बताया कि सुनील ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए बहनोई प्रीतम रजक के माध्यम से राजेश रविदास उर्फ शेरू को चार लाख की सुपारी दी थी. अग्रिम के रूप में एक लाख 75 हजार रुपये दिये गये थे. उन्होंने बताया कि अपहृत मुन्नी देवी के पति सुनील रजक के बदलते बयान पर पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने सुनील रजक और प्रीतम रजक से कड़ाई से पूछताछ की, सच सामने आया.
क्या है मामला : 13 अप्रैल को मुन्नी देवी पति सुनील रजक व पुत्र अमित व सुमित समेत अन्य परिजनों के साथ कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से आयी थी. सुनील पत्नी व एक पुत्र को बाइक में लेकर विशुनपुर स्थित घर जा रहा था. रास्ते में ही अज्ञात बोलेरो में सवार चार अपराधियों ने पति पत्नी और बच्चे को गाड़ी में जबरन बैठा लिया था. कुछ दूर जाने के बाद पति व बच्चे को छोड़ दिया था, जबकि मुन्नी को साथ ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




