नगर अध्यक्ष ने निर्माणाधीन पानी टंकी का किया निरीक्षण

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 10:25 PM

विज्ञापन

समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन

समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश झुमरीतिलैया. नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने नगर परिषद क्षेत्र में बन रही चार पानी टंकियों का गुरुवार को निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर समय पर योजना पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जुडको के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता विभूति से कार्य में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली गयी. इस पर कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि कार्य में लगे मजदूर बाहर के हैं, उनसे बातचीत हो चुकी है, वे शीघ्र ही पहुंचने वाले हैं. कंपनी प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि आगामी 15 दिनों के अंदर कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया जायेगा. जानकारी के अनुसार, तिलैया बस्ती, बाजार समिति, गुमोगढ़ और मडुआटांड़ क्षेत्रों में पानी टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे भविष्य में नगर परिषद क्षेत्र के लोगो को सीधा लाभ मिलेगा. प्रभारी अभियंता विभूति ने बताया कि अब तक लगभग 60 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने विश्वास जताया कि दिसंबर तक पानी टंकी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान जल शोधन संयंत्र की जमीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जतायी. इस पर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर विधि सम्मत कार्रवाई करें. मौके पर नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार, कनिष्ठ अभियंता वेद पटेल, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola